प्रतापगढ़: दशहरा व भरत मिलाप सकुशल संपन्न करने हेतु SP ने किया पैदल गश्त, दिए आवश्यक निर्देश
उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के SP दीपक भूकर ने आगामी दशहरा व भरत मिलाप के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज चौक घंटाघर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बात कर जानकारी ली।
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद के SP दीपक भूकर ने आगामी दशहरा व भरत मिलाप के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज चौक घंटाघर पहुंचे, जहां उन्होंने रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बात कर जानकारी ली।
भरत मिलाप में निकलने वाली शोभायात्रा मार्गों की जानकारी कर SP दीपक भूकर ने चौक घंटाघर से श्रीराम चौराहा होते हुए सब्जी मंडी पंजाबी मार्केट से होकर आर्य समाज मंदिर तक पैदल गश्त किया।
उन्होंने कहा कि त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए आज पैदल गश्त किया गया और संबंधित पदाधिकारियों से बैठक की है। सड़कों पर जो तार लटक रहा है उसे सही कराने के लिए कहा है।
DJ वालों के साथ बैठक कर निर्धारित साउंड डेसीबिलटी को नियंत्रित रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सीओ सिटी आशुतोष मिश्रा व नगर कोतवाल सुभाष यादव, यातायात प्रभारी मनोज यादव समेत भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।



