बांदा: गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने वाले अपराधियों का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार; छह मोटरसाइकिल बरामद

उप्र के बांदा जिले में आज मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

बांदा: गिरोह बनाकर बाइक चोरी करने वाले अपराधियों का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार; छह मोटरसाइकिल बरामद
Published By- Diwaker Mishra

बांदा से आशीष सागर दीक्षित की रिपोर्ट

बांदा/जनमत न्यूज़। उप्र के बांदा जिले में पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार अपराधियों पर अंकुश लगाने की कड़ी में पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक द्वारा किए जा रहे पर्यवेक्षण से आज मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

जानकारी मुताबिक 23 मार्च को थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा विभिन्न स्थानों से हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

गौरतलब है कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में विभिन्न स्थानों से वाहन चोरी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सूचना प्राप्त हुई थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया था। टीमों का गठन कर अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे।

इसी क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गश्त एवं चेकिंग के दौरान दिनांक 22/23 मार्च की रात्रि को मुखबिर की सूचना पर दीप ढाबा के आगे अतर्रा रोड के पास से 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

मौके से चोरी की 02 मोटरसाइकिल व बोरी में 02 मोटरसाइकिल के इंजन बरामद हुए तथा उनकी निशादेही पर 04 अन्य मोटरसाइकिलों सहित कुछ 06 मोटरसाइकिलें बरामद हुई। 

जिसके सम्बन्ध में पूछताछ की गई तो पाया गया कि उक्त दोनों मोटरसाइकिल विकास भवन व जिला अस्पताल बांदा से चोरी किया गया था।

अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे तीनों जनपद बांदा के भीड़-भाड़ वाले स्थानों, सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों आदि से मोटरसाइकिल चोरी करते है तथा उनके पार्ट अलग- अलग कर बेच देते थे।

वाहनों की पहचान छुपाने के उद्देश्य से नम्बर प्लेट बदल देते थे व नम्बर खुरच (टेम्पर्ड) देते थे एवं इंजन/चेसिस नम्बर को भी खुरच कर मिटा देते थे। इनके द्वारा अन्य स्थानों से भी मोटरसाइकिलें चोरी की गई थी।

इस सम्बन्ध में गहनता से जांच की जा रही है कि इनके द्वारा और किन-किन स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त-

1.प्रशांत उर्फ चंदू उर्फ राणा पुत्र जगतपाल निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर ।

2.रोहित उर्फ बउवा पुत्र छिद्दू निवासी रामपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर ।

3.अली मोहम्मद पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी चौडगरा थाना कल्याणपुर जनपद फतेहपुर ।