मुजफ्फरनगर: आबकारी इंस्पेक्टर पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी के आरोप, मुकदमा दर्ज; कार्रवाई की मांग
उत्तर प्रदेश में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप लगे हैं।
मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर/बुलंदशहर/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश में तैनात आबकारी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा पर नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के आरोप लगे हैं। उनके पिता देव शर्मा पर भी इसी प्रकार के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरनगर जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र में उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज है, जबकि बुलंदशहर में भी हाल ही में एक नई तहरीर दी गई है।
लगातार शिकायतें और मुकदमे दर्ज होने के बावजूद अब तक विभागीय स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।
पीड़ितों का कहना है कि आरोपी ने विभाग में तैनाती और कथित प्रभाव का हवाला देते हुए रोब गालिब किया तथा नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम ली।
पीड़ितों ने तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही संभव होगी। अब देखना यह है कि पुलिस और संबंधित विभाग इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं।


