अलीगढ़: वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

उप्र के अलीगढ़ जनपद में वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की खबर सामने आ रही है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

अलीगढ़: वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट 

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने की खबर सामने आ रही है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के ग्राम खेड़ा सत्तू में वाहन हटाने को लेकर सचिन और सतीश पक्ष के बीच जमकर विवाद हुआ। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंदी-गंदी गलियां की बौछार कर दी।

स्थानीय ग्रामीणों ने दो पक्षों के बीच हो रही इस मारपीट की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर यूपी 112 पुलिस पहुंची। पुलिस दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर जानकारी करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मारपीट की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।