आज फर्रुखाबाद पहुंचेगे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, श्रद्धालुओं से करेंगे संवाद; सभा को भी करेंगे संबोधित
गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आज उप्र के फर्रुखाबाद जनपद पहुंचेगे। यात्रा जनपद की चारों विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।
फर्रुखाबाद से वरुण दुबे की रिपोर्ट
फर्रुखाबाद/जनमत न्यूज़। गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा लेकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज आज उप्र के फर्रुखाबाद जनपद पहुंचेगे। यात्रा जनपद की चारों विधानसभाओं से होकर गुजरेगी।
इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज पाण्डेश्वर नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं से संवाद करेंगे। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद मोहम्मदाबाद में एक सभा को भी संबोधित करेंगे।
स्वामी जी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद भोजपुर की विधानसभा मोहम्दाबाद में रात्रि विश्राम करेंगे।

Janmat News 
