फतेहपुर में बेकाबू डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में डीसीएम चालक की मौत

उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां बेकाबू डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

फतेहपुर में बेकाबू डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व ई-रिक्शा में मारी टक्कर, हादसे में डीसीएम चालक की मौत
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से इस वक्त बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां बेकाबू डीसीएम ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। इस हादसे में डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

जबकि ई-रिक्शा चालक घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों हटवाकर यातायात बहाल करवाया। मामला जनपद के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के डलमऊ मार्ग का है।