रायबरेली: अज्ञात महिला शव का मुस्लिम रीति से अंतिम संस्कार, रहमान फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी

उप्र के रायबरेली जनपद में इंसानियत की एक और मिसाल सामने आई है, जहां रहमान फाउंडेशन ने एक अज्ञात महिला के शव का पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया।

रायबरेली: अज्ञात महिला शव का मुस्लिम रीति से अंतिम संस्कार, रहमान फाउंडेशन ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
Published By- Diwaker Mishra

रायबरेली से महताब खान की रिपोर्ट

रायबरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के रायबरेली जनपद में इंसानियत की एक और मिसाल सामने आई है, जहां रहमान फाउंडेशन ने एक अज्ञात महिला के शव का पूरे सम्मान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार कराया।

जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात महिला का शव रहमान फाउंडेशन को सुपुर्द कर दिया। फाउंडेशन के सदस्यों ने मुस्लिम परंपरा के अनुसार शव का गुस्ल और कफन की प्रक्रिया पूरी की।

इसके बाद वक्फ नंबर-55 स्थित बहराना कब्रिस्तान में पुलिस कर्मियों विवेक कुमार, सत्यवीर सिंह तथा फाउंडेशन के सदस्य अजहर मिर्जा, मोहम्मद यूसुफ, तबरेज अंसारी और अमन खान की मौजूदगी में महिला के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

बताया जा रहा है कि महिला का शव शहर के मठिया इलाके से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी। ऐसे में फाउंडेशन ने आगे बढ़कर अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी निभाई।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अज्ञात और लावारिस शवों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसे वे लगातार निभा रहे हैं। इस मानवीय पहल को लेकर स्थानीय लोगों ने फाउंडेशन की सराहना करते हुए इसे सच्ची मानव सेवा बताया।