सीतापुर: पुलिस लाइन में होली उत्सव का आयोजन, एसपी अंकुर अग्रवाल ने गाना गाकर मनाई होली
खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है, जहां होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पत्रकारों को आमंत्रित कर पुलिस कर्मियों के साथ होली मनाई।
सीतापुर से अनूप पाण्डेय की रिपोर्ट
सीतापुर/जनमत न्यूज़। खबर यूपी के जनपद सीतापुर से है, जहां होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के बाद पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पत्रकारों को आमंत्रित कर पुलिस कर्मियों के साथ होली मनाई।
पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। इस मौके पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने गाना गाकर माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने आपसी भाईचारे और उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया।

Janmat News 
