बहराइच में 8 करोड़ की लागत की 69 परियोजनाओं का सांसद ने किया लोकार्पण
उप्र के बहराइच जनपद में सांसद निधि से 8 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद में सांसद निधि से 8 करोड़ से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। निरीक्षण भवन में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विकास योजना के तहत विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।
2024-25 में लगभग 4 करोड़ 91 हजार की लागत से 33 परियोजनाएं तथा वर्ष 2025-26 में 3 करोड़ 99 लाख की लागत से 36 परियोजनाएं पूर्ण कराई गईं। इस प्रकार कुल 8 करोड़ 14 हजार की लागत से 69 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया।
इन कार्यों में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के उद्देश्य से इंटरलॉकिंग सड़क, सीसी रोड, सोलिंग, पुल-पुलिया एवं नाली निर्माण जैसे बुनियादी विकास कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर सांसद डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सड़क और बुनियादी ढांचे के मजबूत होने से लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।


