भाजपा साम्प्रदायिक विचारों वाली पार्टी — श्याम लाल पाल
जनपद बहराइच में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सपा भाजपा के बीच चल रहे डीएनए वार को लेकर बड़ा बयान दिया।

बहराइच / जनमत न्यूज। जनपद बहराइच में निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने सपा भाजपा के बीच चल रहे डीएनए वार को लेकर बड़ा बयान दिया।
बतादें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक्स हैण्डल पर सपा को लेकर एक्स पोस्ट पर कहा था कि भारत का डीएनए एक है देश की रक्षा करने वालों का डीएनए एक है। इस पर सपा प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भारत की रक्षा ना करने वालों का डीएनए एक है भारतीय जनता पार्टी सांप्रदायिक विचारों की पार्टी है इन्हें केवल हिंदू मुसलमान और मंदिर मस्जिद के नाम पर लोगों को भड़काना आता है।
श्यामलाल पाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग सांप्रदायिक है खुद विवादित है। उनकी विचारधारा नफरत पैदा करने वालों की है। इस देश में हिन्दू और मुसलमान करने वालों की है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा प्रदेश में हिंदू मुस्लिम करवाना चाहती है जबकि समाजवादी पार्टी भाईचारा बढ़ाना चाहती है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश के लोग पूरी तैयारी से इनको बाहर का रास्ता दिखाएंगे।