चार साल के बच्चे को नीचे छोड़ महिला जिओ टॉवर पर चढ़ी, पुलिस में मचा हड़कंप
हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला किन कारणों से टॉवर पर चढ़ी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को सकुशल नीचे उतारने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी
प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट —
प्रतापगढ़/जनमत न्यूज। प्रतापगढ़ जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बालीपुर के पास मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला रिलायंस जिओ टॉवर पर चढ़ गई। महिला अपने चार वर्षीय बच्चे को नीचे छोड़कर टॉवर पर चढ़ी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए। पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा बल भी मौके पर मौजूद हैं और लगातार महिला को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार महिला महेशगंज थाना क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि महिला किन कारणों से टॉवर पर चढ़ी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला को सकुशल नीचे उतारने के बाद पूरे मामले की जांच की जाएगी और उसके इस कदम के पीछे की वजह का पता लगाया जाएगा।
घटना की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ महिला की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटा हुआ है।

Janmat News 
