मुगलसराय में लापता तीन नाबालिग 24 घंटे में बरामद, पारिवारिक विवाद निकला मामला
जांच में स्पष्ट हुआ कि यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद का था।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
चंदौली से उमेश सिंह की रिपोर्ट —
चन्दौली/जनमत न्यूज। चन्दौली जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में गुमशुदा हुए तीन नाबालिग बच्चों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। शुरुआती तौर पर अपहरण की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन जांच में मामला पारिवारिक विवाद का निकला।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कंकड़हिया नई बस्ती निवासी नवाब अली ने 13 अप्रैल को मुगलसराय थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी और रिश्तेदार के दो अन्य बच्चे सेंट जेवियर स्कूल बेचूपुर से पढ़ने के लिए निकले थे, लेकिन वापस घर नहीं लौटे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर मुगलसराय थाना पुलिस एवं स्वाट/सर्विलांस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बच्चों की लोकेशन गाजीपुर जनपद के मिश्र बाजार क्षेत्र में ट्रेस की गई।
इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपूर नगर, मिश्र बाजार से तीनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य बालिका अपने पिता के शराब सेवन के बाद होने वाले विवाद और मां द्वारा मारपीट से परेशान होकर घर छोड़कर चली गई थी। उसके प्रति लगाव के कारण अन्य दोनों बच्चे भी उसके साथ चले गए थे।
जांच में स्पष्ट हुआ कि यह मामला अपहरण का नहीं बल्कि पारिवारिक विवाद का था। फिलहाल तीनों बच्चों को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल कल्याण समिति (CWC) के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। बालिका ने अपने नाना के साथ रहने की इच्छा जताई है, जिस पर समिति निर्णय लेगी।
पुलिस ने अभिभावकों को बच्चों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही बीट पुलिस को निर्देशित किया गया है कि संबंधित परिवार की नियमित निगरानी की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.