बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर घायल, दो दर्जन से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास

उप्र के बहराइच जनपद के पयागपुर में देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

बहराइच: पुलिस मुठभेड़ में शातिर हिस्ट्रीशीटर घायल, दो दर्जन से अधिक मुकदमों का है आपराधिक इतिहास
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। उप्र के बहराइच जनपद के पयागपुर में देर रात पुलिस और अंतर्जनपदीय शातिर अपराधी के बीच मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर बब्बू के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी बब्बू बबया गांव का निवासी है और उसके खिलाफ बहराइच समेत अन्य जनपदों के विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पयागपुर रेलवे अंडरपास पुलिया के आगे एक संदिग्ध व्यक्ति चोरी की वारदात को अंजाम देने या चोरी का सामान बेचने की फिराक में है।

इस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी बब्बू ने रेलवे ट्रैक की आड़ लेकर पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, खोखा और दो जिंदा कारतूस, सोने चाँदी के जेवरात एवं 14 हजार 500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर बब्बू के ऊपर लखनऊ फैजाबाद गोंडा सहित अन्य जनपदों में 25 से अधिक मुकदमे दर्ज है घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है उसे जेल भेजने की कार्यवाही की जा रही है.