रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोपी की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार; जांच में जुटी पुलिस

उप्र के रामपुर जनपद में 2008 में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोपी शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गया।

रामपुर सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोपी की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार; जांच में जुटी पुलिस
Published By- Diwaker Mishra

रामपुर से अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट 

रामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के रामपुर जनपद में 2008 में सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोपी शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या करने के बाद हमलावर फरार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार जनपद के थाना खजुरिया से अपना वेरिफिकेशन करवाकर शरीफ वापस अपने बेटे संग घर जा रहा था। थाने से कुछ ही दूरी पर अज्ञात दो हमलावरों ने घटना को अंजाम दिया।

गौरतलब है कि 01/11/2019 को रामपुर की अदालत ने शरीफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी लेकिन 29/10/2025 को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया था।

11/11/2025 से शरीफ अपने गांव बदनपुरी में निवास कर रहा था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रामपुर भेज दिया। थाना खजुरिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।