दो पक्षों में हिंसक झड़प, महिला-बच्चों तक ने किया हमला, वीडियो वायरल
पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
महराजगंज से नवीन प्रकाश मिश्र की रिपोर्ट —
महराजगंज / जनमत न्यूज। महराजगंज के नौतनवा थाना क्षेत्र के चकदह गांव में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विवाद इतना बढ़ गया कि महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे तक एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट होती रही, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो।

Janmat News 
