औरैया के अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मिलीं 74 शिकायतें; 10 का तुरंत निस्तारण

उप्र के औरैया जनपद के अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती मौजूद रहे।

औरैया के अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन, मिलीं 74 शिकायतें; 10 का तुरंत निस्तारण
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद के अजीतमल तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती मौजूद रहे।

संपूर्ण समाधान दिवस में जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। संबंधित अधिकारियों को त्वरित, निष्पक्ष व स्थलीय जांच के साथ निस्तारण के निर्देश अधिकारीयों ने दिए।

इस दौरान उज्ज्वला योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 15 दिन में गैस कनेक्शन देने के आदेश दिए गए. जल निकासी, भूमि कब्जा व पाइपलाइन से जुड़े मामलों में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 74 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 10 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।