शादी समारोह से अगवाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म
लखनऊ (जनमत) :- यूपी के लखनऊ जिले से लगे काकोरी इलाके में शुक्रवार देर रात शादी समारोह से दो लड़कों ने एक किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद कुछ दूर सुनसान स्थान पर ले गए और दोनों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद दोनों भाग निकले। घर पहुंची किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर एक किशोर को पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश कर रही है।इंस्पेक्टर काकोरी सतीश राठौर ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर नगर पंचायत क्षेत्र के ही दो किशोरों के खिलाफ पाॅस्को एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
साथ ही पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही दूसरे किशोरी को भी पकड़ लिया जाएगा। किशोरी की मां के मुताबिक शुक्रवार रात में उनके देवर की शादी थी। घर में शादी का जश्न मनाया जा रहा था। तेज आवाज में डीजे भी बज रहा था। रात में करीब 11 बजे दो लड़कों ने किशोरी को अकेला पाकर उसे अगवा कर लिया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद किशोरी को नहर पुलिया के पास लेकर गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिलहाल मामले में पुलिस जांच में जुट गयी है.

Janmat News 
