औरैया के बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर; तीन की मौत

उप्र के औरैया जनपद में बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है।

औरैया के बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर; तीन की मौत
Published By- Diwaker Mishra

औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट

औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर रठगांव के पास एचपी पेट्रोल पंप के सामने भीषण सड़क हादसा होने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की मोटरसाइकिल से टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी बिधूना में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।