मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का हुआ शुभारंभ, कानपुर देहात में किया गया सजीव प्रसारण

उप्र सरकार ने कृषि और सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना और भारत टैक्सी का हुआ शुभारंभ, कानपुर देहात में किया गया सजीव प्रसारण
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। ​उप्र सरकार ने कृषि और सहकारिता क्षेत्र को आधुनिक व तकनीक आधारित बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ किया।

इस दौरान किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने के लिए ई-पोर्टल, उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर ऐप का लोकार्पण भी सीएम योगी ने किया। जिसको लेकर के सभी जनपदों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में कानपुर देहात जनपद के माती स्थित विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सीएम योगी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया।

कार्यक्रम में यूपी के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अजीत सिंह पाल और जिलाधिकारी कपिल सिंह की मौजूदगी में पात्र किसानों को केसीसी ऋण चेक और सम्मान पत्र वितरित किए गए।

कानपुर देहात के विकास भवन सभागार में आज कृषि और सहकारिता के नए युग का आगाज़ देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में लखनऊ में आयोजित भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का जनपद में सजीव प्रसारण किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के ई-पोर्टल के साथ-साथ सहकारिता विभाग द्वारा विकसित उर्वरक सेतु मोबाइल ऐप और उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव डेटाबेस सेंटर ऐप को लॉन्च किया गया।

इन डिजिटल पहलों से अब खाद-बीज की उपलब्धता, सहकारिता संबंधी सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों तक बेहद सरल, पारदर्शी और सीधे पहुंचेगा।

जनपद स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में यूपी के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अजीत सिंह पाल, जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

इस अवसर पर कृषि क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया और पात्र लाभार्थियों को किसान क्रेडिट कार्ड ऋण के चेक वितरित किए गए।