बरेली: नाबालिग ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, कई बच्चे गंभीर घायल

उप्र के बरेली जनपद में नाबालिग ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बरेली: नाबालिग ड्राइवर की लापरवाही से अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बस, कई बच्चे गंभीर घायल
Published By- Diwaker Mishra

बरेली से अनूप रायजादा की रिपोर्ट

बरेली/जनमत न्यूज़। उप्र के बरेली जनपद में नाबालिग ड्राइवर की लापरवाही के चलते बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई बच्चे हुए गंभीर रूप से घायल हो गए है।  

पूरा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली के थाना भोजीपुरा क्षेत्र कस्बे के न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस जटऊ पट्टी गांव के समीप लिंक मार्ग पर अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

बस में कुल 31 बच्चे सवार थे, जिनमें से 13 बच्चे घायल हो गए। शुक्रवार सुबह  6:30 बजे हुई इस दुर्घटना के बाद हड़कंप मच गया।

आनन-फानन सभी घायल बच्चों को इलाज के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि स्कूल बस का चालक नाबालिग और मुस्लिम है।