बहराइच: राहुल गांधी की PM के प्रति अमर्यादित भाषा पर योगी के मंत्री का तंज, कहा- यही इनका सँस्कार है

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने जनपद एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

बहराइच: राहुल गांधी की PM के प्रति अमर्यादित भाषा पर योगी के मंत्री का तंज, कहा- यही इनका सँस्कार है
Published By- Diwaker Mishra

बहराइच से रिजवान खान की रिपोर्ट

बहराइच/जनमत न्यूज़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप्र के बहराइच जनपद पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार सुरेश राही ने जनपद एवं प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी।

राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी पर बोले जा रहे हैं अमर्यादित भाषा पर मंत्री सुरेश राही ने तंज कसते हुए कहा कि यही इनका असली संस्कार है। इससे ज्यादा क्या उम्मीद की जा सजती है। राज्य मंत्री कारागार सुरेश राही ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों पर माल्यार्पण किया। इसी के साथ तिरंगा यात्रा में भी शामिल हुए।