सिद्धार्थनगर: वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह का आयोजन, 101 बटुकों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर किया सम्मानित

उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद के भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के गड़ावर गांव में वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

सिद्धार्थनगर: वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह का आयोजन, 101 बटुकों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर किया सम्मानित
Published By- Diwaker Mishra

सिद्धार्थनगर से रमेश चंद्र शुक्ला की रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर/जन्मत न्यूज़। उप्र के सिद्धार्थनगर जनपद के भनवापुर ब्लाक क्षेत्र के गड़ावर गांव में वेद पाठी बटुक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सपा नेता रज्जन पांडेय द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग, ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वेद पाठ करने वाले 101 बटुकों को अंगवस्त्र व माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को सहेजने में वेद पाठी बटुकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।

समारोह में वक्ताओं ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेद केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा देने वाले ज्ञान का स्रोत हैं। ग्रामीणों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम का समापन वैदिक मंत्रोच्चार एवं आशीर्वचन के साथ हुआ।इस दौरान रामजानकी गुरुकुलम के प्रबंधक बृजेश पाठक,दिनेश पान्डेय, मनीष शुक्ल, घिसियावन यादव,बडकू पान्डेय, बालकृष्ण ओझा,बिजय यादव आदि मौजूद रहे।