अलीगढ़ में त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त; चलाया चेकिंग अभियान

उप्र के अलीगढ़ जनपद में त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद नजर आ रही है। पुलिस अलर्ट मोड में है। SSP नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में SP सिटी आदित्य बंसल निगरानी कर रहे हैं।

अलीगढ़ में त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त; चलाया चेकिंग अभियान
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट 

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद में त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद नजर आ रही है। पुलिस अलर्ट मोड में है। SSP नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में SP सिटी आदित्य बंसल निगरानी कर रहे हैं।

सारसौल चौराहे से रसूलगंज, बाराद्वारी और पत्थर बाजार तक पुलिस अधिकारियों ने पैदल गश्त की। इस दौरान रेलवे रोड, कबरकुत्ता होते हुए गांधी पार्क बस अड्डे तक चेकिंग अभियान चलाया गया।

संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।