कौशांबी: कंटेनर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत; एक युवक घायल

उप्र के कौशांबी जनपद में कानपुर से प्रयागराज जा रही कंटेनर में पीछे से चल रही डीसीएम द्वारा जोरदार टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

कौशांबी: कंटेनर में डीसीएम ने मारी जोरदार टक्कर, चालक की मौत; एक युवक घायल
Published By- Diwaker Mishra

कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट

कौशांबी/जनमत न्यूज़। उप्र के कौशांबी जनपद में कानपुर से प्रयागराज जा रही कंटेनर में पीछे से चल रही डीसीएम द्वारा जोरदार टक्कर मारे जाने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में डीसीएम चालक और डीसीएम में सवार एक युवक घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया।

इस दौरान सीएचसी सिराथू में इलाज के दौरान डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि युवक का इलाज चल रहा है। डीसीएम से टक्कर के बाद कंटेनर सवार कंटेनर लेकर फरार हो गया। घटना जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के NH 19 केसरिया गांव के पास की है।