चन्दौली: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश

उप्र के चन्दौली जनपद में छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दामोदर दास पोखरे का निरीक्षण किया।

चन्दौली: छठ पर्व की तैयारियों को लेकर डीएम-एसपी ने किया घाटों का निरीक्षण, सुरक्षा को लेकर दिए निर्देश
Published By- Diwaker Mishra

चन्दौली के उमेश सिंह की रिपोर्ट 

चन्दौली/जनमत न्यूज़। उप्र के चन्दौली जनपद में छठ महापर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने दामोदर दास पोखरे का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग और सुरक्षा से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित विभागों को शेष कार्य जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बताया कि पूरे जनपद में करीब 640 स्थानों पर छठ पूजा का आयोजन होना है। सभी स्थानों पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लाइटिंग, बैरिकेडिंग, आवागमन के रास्ते, गोताखोरों और नाविकों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि दामोदर दास पोखरे पर निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां सामने आई हैं, उन्हें पुलिस, प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और नगर पालिका के माध्यम से जल्द दूर कराया जाएगा, ताकि छठ पर्व व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

वहीं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि छठ पूजा के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती और अन्य आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी धर्मराज सिंह और चेयरमैन प्रतिनिधि शमशाद भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आपसी समन्वय के साथ सभी तैयारियां समय से पूरी कराने पर जोर दिया, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।