थाने के शौचालय में युवक ने लगाई फांसी, पुलिस हिरासत में मौत से मचा हड़कंप
पुलिस ने 23 अप्रैल को लोनी क्षेत्र से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चंदपा थाने ले आई।
Join our subscribers list to get the latest news, updates and special offers directly in your inbox
हाथरस से होमेन्द्र कुमार मिश्रा की रिपोर्ट —
हाथरस / जनमत न्यूज। हाथरस हाथरस जनपद के चंदपा थाना परिसर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हिरासत में लाए गए एक युवक ने थाने के शौचालय में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंदपा थाना क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी 15 अप्रैल को लापता हो गई थी। आरोप है कि गाजियाबाद के लोनी निवासी चंद्रपाल नामक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इस संबंध में किशोरी के पिता ने 18 अप्रैल को चंदपा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस लगातार किशोरी की तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस ने 23 अप्रैल को लोनी क्षेत्र से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर चंदपा थाने ले आई।
बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात युवक थाने के शौचालय में गया, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच कराई जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार किशोरी और युवक की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram के माध्यम से हुई थी, जो आगे चलकर प्रेम संबंध में बदल गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
Total Vote: 2
Yes
Total Vote: 10
Kolkata Knight Riders
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.