महराजगंज: हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद से हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस; तीन युवकों को किया गिरफ्तार
उप्र के महराजगंज जनपद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद से हड़कंप मच गया। मामला जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के खोरिया बाजार शिव मंदिर के पास का है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में हिंदू-मुस्लिम पक्ष में विवाद से हड़कंप मच गया। मामला जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के खोरिया बाजार शिव मंदिर के पास का है।
मिली जानकारी के अनुसार मंदिर की बाउंड्री पर लगी कील उखाड़ने को लेकर विवाद शुरू हुआ। मंदिर समिति के कर्मचारियों के पूछताछ करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई जिसके बाद जमकर हंगामा हुआ।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर वर्तमान में शांति व्यवस्था कायम है। प्रत्येक गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर है।


