अलीगढ़ में खेली गई खून की होली, दबंग ने दो दोस्तों को मारी गोली; एक की मौत दूसरा गंभीर

अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के वार्ष्णेय महाविद्यालय के सामने चल रहे होली मिलन समारोह में पुरानी रंजिश के चलते दबंग युवक धीरज ठाकुर द्वारा गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया है।

अलीगढ़ में खेली गई खून की होली, दबंग ने दो दोस्तों को मारी गोली; एक की मौत दूसरा गंभीर
Published By- Diwaker Mishra

अलीगढ़ से अजय कुमार की रिपोर्ट

अलीगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के अलीगढ़ जनपद के थाना गांधी पार्क क्षेत्र के वार्ष्णेय महाविद्यालय के सामने चल रहे होली मिलन समारोह में पुरानी रंजिश के चलते दबंग युवक धीरज ठाकुर द्वारा गोलीकांड की वारदात को अंजाम दिया है।

यहां होली से ठीक पहले धीरज ठाकुर द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर खून की होली खेलते हुए अपने ही परिचित पृथ्वीराज चौहान और उसके साथी अंशु तोमर के ऊपर गोली चला दी। 

पेट में गोली लगने के चलते अंशु तोमर की मौके पर ही मौत हो गई।जबकि उसका साथी पैर में गोली लगने के चलते लहूलुहान होते हुए घायल हो गया।दबंग युवक द्वारा दिनदहाड़े दो दोस्तों के ऊपर की जा रही फायरिंग के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

इसके बाद हमलावर हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची द्वारा पैर में गोली लगने के चलते घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वही पुलिस ने गोली कांड में मौत के शिकार हुए मृतक की युवक की डेडबॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।जिसके बाद पुलिस ने गोली कांड की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हुए आरोपियों की गिरफ्तारी कों लेकर  पुलिस टीमों का गठन कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनदहाड़े हुए गोलीकांड का पूरा मामला गांधी पार्क क्षेत्र के छर्रा अड्डा पुल स्थित वाष्र्णेय कॉलेज के सामने चल रहे होली मिलन समारोह का है। बताया जा रहा है कि होली मिलन समारोह में होली खेलने के बाद पृथ्वीराज चौहान और उसका दोस्त अंशु तोमर अपने-अपने घर जा रहे थे।

तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे उनके पुराने परिचित और धर्म समाज महाविद्यालय से रेस्टिकेट किए गए दबंग युवक धीरज ठाकुर और उसके दो अन्य दोस्तों नें पुरानी लड़ाई के चलते पृथ्वीराज चौहान और उसके दोस्त अंशु तोमर के ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी।

तमंचे से निकली गोली अंशु तोमर के पेट में जा लगी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी पृथ्वीराज चौहान पैर में गोली लगने के चलते लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।दिनदहाड़े शहर के बीचो-बीच हुए इस गोली कांड की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और क्षेत्र में दहशत फैल गई।

गोली कांड की घटना के बाद दबंग युवक अपने अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देते हुए बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया।गोली कांड की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी सूचना पर इलाकाई पुलिस समेत पुलिस के उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए।

वही गोलीकांड की घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजें इलाका पुलिस को यह सूचना प्राप्त हुई कि वार्ष्णेय कॉलेज स्थित छर्रा पुल के नीचे एक धीरज ठाकुर नाम के व्यक्ति ने दो युवक पृथ्वीराज चौहान और अंशु तोमर के ऊपर गोली चला दी है। जिसमे अंशु तोमर के पेट में गोली लगी। तो वही पृथ्वीराज चौहान के पैर में गोली लगी थी।

पुलिस द्वारा तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।जहां डॉक्टर ने अंशु तोमर को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक की हालत खतरे से बाहर है। CO द्वितीय कमलेश कुमार नें बताया कि दोनों गुट के लोग पहले से ही एक दूसरे के परिचित है।

वही गोली चलाने वाले युवक धीरज ठाकुर द्वारा थाना गांधीपार्क पर पूर्व में इनके विरुद्ध धारा 307 के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। जिस मुकदमे में पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की गई थी।

यही वजह है कि शनिवार को धीरज ठाकुर द्वारा इनके ऊपर गोली चलाई गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।