कानपुर देहात: शराब के नशे में खूनी विवाद, पत्नी को लेने पहुंचे पति की बेरहमी से हत्या; ससुर पर आरोप

उप्र के कानपुर देहात जनपद में शराब के नशे में हुए एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को ससुराल से विदा कराने पहुंचे चार बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

कानपुर देहात: शराब के नशे में खूनी विवाद, पत्नी को लेने पहुंचे पति की बेरहमी से हत्या; ससुर पर आरोप
Published By- Diwaker Mishra

कानपुर देहात से अखिलेश त्रिवेदी की रिपोर्ट

कानपुर देहात/जनमत न्यूज़। उप्र के कानपुर देहात जनपद में शराब के नशे में हुए एक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पत्नी को ससुराल से विदा कराने पहुंचे चार बच्चों के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

आरोप है कि पति-पत्नी और ससुर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ससुर ने ईट से दामाद के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। वहीं, मृतक के बेटे अमित ने घटना की पूरी कहानी बयां की है।

कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कमीर गांव की हैं, जहां पारिवारिक विवाद में एक युवक की जान चली गई। मृतक अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल पहुंचा था।

इसी दौरान शराब के नशे में पति-पत्नी और ससुर के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान ससुर ने ईट से रिंकू के सिर पर जोरदार हमला कर दिया।

हमले में रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

वहीं, इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर डिप्टी एसपी संजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। अब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि विवाद की असली वजह क्या थी और इस वारदात में किसकी क्या भूमिका रही। शराब के नशे में शुरू हुआ मामूली विवाद आखिरकार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।