फतेहपुर में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला, हिंदू संगठनों ने जताई विदेशी फंडिंग की आशंका

उप्र के फतेहपुर जनपद से लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। हिंदू समाज की लड़कियों को लव जेहाद में धकेलने का आरोप लगा है। मामला राधानगर थाना क्षेत्र इलाके का है।

फतेहपुर में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला, हिंदू संगठनों ने जताई विदेशी फंडिंग की आशंका
Published By- Diwaker Mishra

फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट

फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद से लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। हिंदू समाज की लड़कियों को लव जेहाद में धकेलने का आरोप लगा है। मामला राधानगर थाना क्षेत्र इलाके का है।

हिंदू संगठन पीड़ित युवती के साथ थाने पहुंचे और आरोपी महिला फिजा खातून के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में हिंदू संगठनों ने विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है।

हिंदू संगठनों ने फतेहपुर जिले की लड़कियों को दिल्ली और हैदराबाद ले जाने का आरोप लगाया है। युवती ने कई लड़कियों के आधार कार्ड के पते बदलवाने का आरोप लगाया है।

युवती ने पैसे वसूलने और धर्म परिवर्तन कराने के गंभीर आरोप लगाए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच में जुटी है।