महराजगंज: संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का अधजला शव, नहीं हो सकी पहचान; हत्या की आशंका
उप्र के महराजगंज जनपद से संदिग्ध अवस्था में खेत में 35 वर्षीय महिला का अधजला शव पड़ा मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट
महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद से संदिग्ध अवस्था में खेत में 35 वर्षीय महिला का अधजला शव पड़ा मिलने की सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ व एडिशनल एसपी ने शव को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के सेमरा चंदौली गांव की है।
मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। महिला की पहचान न होने से मामला मिस्ट्री बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Janmat News 
