बलरामपुर: नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

उप्र के बलरामपुर जनपद की नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद होने की खबर सामने आ रही है। यह कारवाही बलरामपुर प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में हुई है।

बलरामपुर: नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
Published By- Diwaker Mishra

बलरामपुर से गुलाम नबी की रिपोर्ट

बलरामपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के बलरामपुर जनपद की नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की बड़ी खेप बरामद होने की खबर सामने आ रही है। यह कारवाही बलरामपुर प्रशासन की संयुक्त छापेमारी में हुई है।

बलरामपुर की एसएसबी, ड्रग विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई नशीली दवाओं की यह बड़ी खेप बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार महादेव बांकी क्षेत्र से 35 बॉक्स अवैध दवाएं बरामद हुई हैं।

इनमें अल्प्राजोलाम, ट्रामाडोल समेत कई प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई हैं। इन नशीली दवाओं के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और एक पिकअप वाहन भी सीज किया गया है।

बरामद दवाओं की कीमत करीब 11.47 लाख रूपए बताई जा रही है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। साथ ही नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।