प्रतापगढ़ में 325 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; 32 मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज बरामद

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कुंडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

प्रतापगढ़ में 325 करोड़ की साइबर ठगी का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार; 32 मोबाइल फोन और बैंकिंग दस्तावेज बरामद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता  की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। कुंडा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, अब तक की जांच में 325 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी से जुड़े मामले सामने आए हैं। ठगी के इस नेटवर्क में करीब 1800 मोबाइल नंबरों और 5000 से अधिक बैंक खातों के इस्तेमाल की जानकारी मिली है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 32 मोबाइल फोन, 46 सिम कार्ड, दो विदेशी सिम, लैपटॉप, डेस्कटॉप, राउटर और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए हैं। इस मामले में पहले भी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है।

मामला प्रतापगढ़ के कुंडा थाना क्षेत्र का है, जहां ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े साइबर अपराध के मामले में पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि साइबर ठगी के लिए बड़ी संख्या में मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का इस्तेमाल किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 32 मोबाइल फोन, 46 सिम कार्ड, दो विदेशी सिम, एक लैपटॉप, एक डेस्कटॉप, राउटर, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और चेकबुक बरामद हुई हैं। समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के अनुसार, इस नेटवर्क से जुड़े मामलों में अब तक 325 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का पता चला है।

पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास और बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन की जांच कर रही है। मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।