हरदोई: बावन में बिजली कटौती पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, जिले से सप्लाई जोड़ने की मांग

हरदोई जिले के बावन क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र बावन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया

हरदोई: बावन में बिजली कटौती पर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल, जिले से सप्लाई जोड़ने की मांग
publishesd by- JYOTI KANOJIYA

हरदोई से सुनील कुमार की रिपोर्ट 

हरदोई/जनमत न्यूज़। उप्र के हरदोई जिले के बावन क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर सोमवार को कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र बावन के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बावन की विद्युत आपूर्ति श्री मऊ के बजाय हरदोई से जोड़ने, नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और निजी कर्मचारियों के स्थान पर स्थायी कर्मचारियों की तैनाती की मांग उठाई।

वीओ--प्रदर्शन के बाद युवा कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ रजत गुप्ता को ज्ञापन सौंपा। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि सभी मांगों पर 10 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर निर्भान सिंह यादव ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र के लोग बिजली संकट से परेशान हैं, जिससे आमजन के साथ किसान भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।