महराजगंज में सर्पदंश से मासूम की मौत, विषैले सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा

उप्र के महराजगंज जनपद में सर्पदंश से मासूम की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 6 बैकुंठपुर की है।

महराजगंज में सर्पदंश से मासूम की मौत, विषैले सांप को पकड़कर जंगल में सुरक्षित छोड़ा
Published By- Diwaker Mishra

महराजगंज से नवीन मिश्रा की रिपोर्ट

महराजगंज/जनमत न्यूज़। उप्र के महराजगंज जनपद में सर्पदंश से मासूम की मौत होने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर 6 बैकुंठपुर की है।

मासूम की मौत से कोहराम मचा है। जानकारी के अनुसार मासूम घर में सोया था। अचानक हालत बिगड़ता देख परिजनों ने मासूम को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। स्नेक कैचर ने घर के अंदर से विषैले सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, घर में मातम पसरा है।