औरैया: पूर्व प्रधान के पुत्र पर आम रास्ते को क्षतिग्रस्त कराने का आरोप, नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
उप्र के औरैया जनपद में पूर्व प्रधान के पुत्र पर ग्रामीणों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में पूर्व प्रधान के पुत्र पर ग्रामीणों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने की खबर सामने आ रही है। मामला जनपद के अछल्दा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का है।
मिली जानकारी के अनुसात रामपुर गांव में बच्चों के स्कूल जाने वाले आम रास्ते को पूर्व प्रधान के पुत्र क्षतिग्रस्त कराने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।
रास्ता खराब होने से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। मौके पर पहुंची अछल्दा थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान नायब तहसीलदार बिधूना भी मौके पर पहुंचे।







