बहराइच पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करोड़ों की परीयोजनाओं की देंगे सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जुलाई यानी कल बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र में पहुँचेंगे और करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
बहराइच रिजवान खान की रिपोर्ट
बहराइच/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 जुलाई को बहराइच के महसी विधानसभा क्षेत्र में पहुँचेंगे और करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री का उड़नखटोला कल तेजवापुर के रामलीला मैदान में उतरेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री महसी एवं नानपारा विधानसभा क्षेत्र की जनता को संबोधित भी करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।




