अयोध्या में ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन
ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को राम नगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित छोटी छावनी मंदिर के प्रांगण मे वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार को राम नगरी अयोध्या के जानकी घाट स्थित छोटी छावनी मंदिर के प्रांगण मे वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम मे अयोध्या के संत महंत व सैकड़ो हनुमान भक्त सम्मलित हुये और राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड का पाठ किया। उसके बाद भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ करते आज कई महीने बीत गए हैं और ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगलवार है। आज छोटी छावनी मंदिर में राष्ट्र कल्याण के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
जिसमें अयोध्या के संत महंत व सैकड़ो हनुमान भक्त सम्मिलित हुए और सुंदरकांड का पाठ किया। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें भंडारे का प्रसाद सभी ने ग्रहण किया। मैं सभी को ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार की बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
हनुमान जी से कामना करता हूं कि वह सब पर अपनी कृपा बनाए रखें सबका कल्याण करें और विश्व में सुख शांति हो। हमारे देश में सुख शांति समृद्धि तरक्की उन्नति हो। हमारा उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण के लिए सुंदरकांड का पाठ किया जा रहा है। और जब तक प्रभु की इच्छा होगी तब तक यह अनवरत कार्यक्रम जारी रहेगा।

Janmat News 
