फतेहपुर में तालाब की जमीन पर चला प्रशासन का बुलडोज़र, हटाया गया अवैध अतिक्रमण
उप्र के फतेहपुर जनपद में तालाब की जमीन पर प्रशासन का बुलडोज़र चलने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान गाजीपुर कस्बे में तालाबी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में तालाब की जमीन पर प्रशासन का बुलडोज़र चलने की खबर सामने आ रही है। इस दौरान गाजीपुर कस्बे में तालाबी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।
औगासी रोड स्थित गाटा संख्या 2777 पर बड़ी कार्रवाई हुई है। अस्थायी दुकानें बुलडोजर से ध्वस्त किए गए। राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाया।
स्थायी कब्जेदारों को 10 दिन में अतिक्रमण हटाने का अंतिम नोटिस दिया गया है। समय सीमा के बाद बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई होगी। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया।


