प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, खाली कराए गए सड़क और फुटपाथ

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर नगर पालिका परिषद, बेला प्रतापगढ़ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए।

प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, खाली कराए गए सड़क और फुटपाथ

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में रेलवे स्टेशन परिसर के बाहर नगर पालिका परिषद, बेला प्रतापगढ़ ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। नगर पालिका की टीम ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सार्वजनिक मार्ग पर दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी।

अधिकारियों के मुताबिक अभियान का उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना, पैदल यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करना और रेलवे स्टेशन के आसपास के सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त रखना है।

अभियान में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक डॉ. एस.के. सिंह, जेई (जल) एस.पी. यादव और निर्माण विभाग के योगेंद्र सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे। अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि शहर को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

नगर पालिका परिषद, बेला प्रतापगढ़ की टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर सड़क और फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया। अधिकारियों ने दुकानदारों और ठेला संचालकों को सार्वजनिक स्थानों पर दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी।

नगर पालिका का कहना है कि अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात को सुगम बनाना, राहगीरों को सुविधा देना और रेलवे स्टेशन के आसपास के क्षेत्र को व्यवस्थित एवं अतिक्रमण मुक्त बनाए रखना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस तरह की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी।