AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे मिर्ज़ापुर, CEC के इस्तीफे व गिरफ्तारी की मांग
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज मिर्ज़ापुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संजय सिंह एक पार्टी कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने मिर्ज़ापुर पहुचें है।
मिर्जापुर से आनन्द तिवारी की रिपोर्ट
मिर्जापुर/जनमत न्यूज़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज मिर्ज़ापुर पहुंचे। रेलवे स्टेशन पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। संजय सिंह एक पार्टी कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना व्यक्त करने मिर्ज़ापुर पहुचें है।
इस दौरान मीडिया से बात करते हुए संजय सिंह ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने चुनाव आयुक्तों की चयन प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
संजय सिंह ने देशभर में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप लगाया और चुनाव बैलेट पेपर से कराने की भी मांग की। राहुल गांधी के नेतृत्व में हुए विपक्ष के प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी की भूमिका पर पूछे गए सवाल का भी संजय सिंह ने जवाब दिया।



