कौशांबी में SIR का कार्य पूर्ण होने के करीब, कल 11 दिसम्बर को है अंतिम तारीख
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मतदाता पुनरीक्षण SIR का कार्य लगभग पूर्ण होने को है।
कौशांबी से राहुल भट्ट की रिपोर्ट
कौशांबी/जनमत न्यूज़। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में मतदाता पुनरीक्षण SIR का कार्य लगभग पूर्ण होने को है। निर्वाचन आयोग में SIR के कार्य को पूर्ण करवाने के लिए 4 दिसंबर अंतिम तारीख घोषित की थी लेकिन कुछ जगहों पर SIR के कार्य की रफ्तार कम होने से निर्वाचन आयोग ने इसकी समय सीमा एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी। कल 11 दिसम्बर को SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख है।
इसी क्रम में कौशांबी जनपद में भी मतदाता पुनरीक्षण कार्य लगभग पूर्ण होने को है। जिलाधिकारी डॉक्टर अमित पाल शर्मा ने बताया कि जनपद में SIR का कर 99.5% पूरा करवा लिया गया है और जो बचा हुआ है आज और काल में पूरा करवा लिया जाएगा। बीएलओ,सुपरवाइजर और जिले के तमाम विभाग के अधिकारी कर्मचारी SIR के कार्य को पूरा करवाने के लिए लगे हुए हैं।

Janmat News 
