मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में नहीं बन पा रहा आयुष्मान कार्ड, सीट से गायब रहते हैं अधिकारी-कर्मचारी

उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में आमजन की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कार्यालय स्थापित किया गया है,

मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में नहीं बन पा रहा आयुष्मान कार्ड, सीट से गायब रहते हैं अधिकारी-कर्मचारी
Published By- Diwaker Mishra

मुजफ्फरनगर से संजय कुमार की रिपोर्ट

मुजफ्फरनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के मुजफ्फरनगर जनपद के स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय में आमजन की सुविधा के लिए आयुष्मान भारत योजना के तहत आयुष्मान कार्ड कार्यालय स्थापित किया गया है, लेकिन मरीजों और तीमारदारों का आरोप है कि कार्यालय में तैनात जिम्मेदार अधिकारी-कर्मचारी अक्सर अपनी सीट से गायब रहते हैं।

इसके चलते आयुष्मान कार्ड बनवाने और योजना से संबंधित कार्यों के लिए आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। मरीजों का कहना है कि कई बार कार्यालय के चक्कर लगाने के बावजूद उनका काम नहीं हो पाता, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों ने अस्पताल प्रशासन से मांग की है कि कार्यालय में कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर आयुष्मान योजना का लाभ मिल सके। वहीं इस संबंध में अस्पताल प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।