कुशीनगर में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार; भीषण हादसे में 4 की मौत

उप्र के कुशीनगर जनपद में रफ्तार का कहर देक्झने को मिला है।  आधी रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर है।

कुशीनगर में रफ्तार का कहर, अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार; भीषण हादसे में 4 की मौत
Published By- Diwaker Mishra

कुशीनगर से प्रदीप यादव की रिपोर्ट 

कुशीनगर/जनमत न्यूज़। उप्र के कुशीनगर जनपद में रफ्तार का कहर देक्झने को मिला है। आधी रात को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस भीषण हादसे में कार सवार 4 लोगों की दर्दनाक मौत होने की खबर है। हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायलों को कुशीनगर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कार में कुल 7 लोग  सवार थे। सभी देवरिया जिले के निवासी हैं। कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल के पास यह  हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर  हड़कंप मच गया। पुलिस की कार्रवाई जारी है।