अयोध्या: श्रीराम आश्रम मंदिर मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन, शांति समृद्धि व उन्नति की कामना
उप्र के अयोध्या जनपद के राम कोट स्थित श्री राम आश्रम मंदिर मे वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया।
अयोध्या से आज़म खान की रिपोर्ट
अयोध्या/जनमत न्यूज़। उप्र के अयोध्या जनपद के राम कोट स्थित श्री राम आश्रम मंदिर मे वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल के नेतृत्व मे राष्ट्र कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ का आयोजन किया।
जिसमे अयोध्या के साधु संत महंत सम्मलित हुए और राष्ट्रीय कल्याण सुन्दर काण्ड पाठ किया। उसके बाद भव्य आरती और भगवान की परिक्रमा करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। उसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ। जिसमे सैकड़ो भक्तो ने प्रसाद ग्रहण किया।
वही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने बताया कि ये हमारा संकल्प था कि शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल हो और व संकल्प हनुमान जी की कृपा से चल रहा है। और जब तक हनुमान जी चाहेंगे तब तक ऐसे ही राष्ट्र कल्याण सुंदरकांड का पाठ चलता रहेगा।
मैं सभी से अपील करता हूं की ज्यादा से ज्यादा लोग सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में सम्मिलित हो और पुण्य के भागीदार बने ईश्वर सभी भक्तो पर अपनी कृपा बनाये रखे। वही कहा कि जिस तरह से हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व मे देश और प्रदेश का चौमुखी विकास हो रहा है। ये हम लोगो का सौभाग्य है कि हम लोगो को ऐसे प्रधानमंत्री मिले है।
हम हनुमान जी से प्रार्थना करते है कि ऐसे ही हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और ग्रह मंत्री अमित शाह मुख्य्मंत्री योगी आदित्य नाथ जी पर ऐसे ही अपनी कृपा बनाये रखे और आने वाले 2027 के चुनाव मे प्रचण्ड जीत हासिल हो। ये कार्यक्रम मार्च से शुरू हुआ है और हनुमान जी कृपा से अनवरत चल रहा है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र के कल्याण शांति समृद्धि उन्नति के लिए किया जा रहा है। मेरी हनुमान जी से कामना है कि सभी पर अपनी कृपा बनाये रखे सब का कल्याण करे।
वही सावन के अंतिम मंगल वार पर श्री राम आश्रम मे झूलन उत्सव का आयोजन हुआ जिसमे अयोध्य संत महंत व वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद जायसवाल ने भगवान जी को झूला झूलाया और सभी को सावन की बधाई दिया।




