औरैया: शादी समारोह में बिना निमंत्रण पहुंचे युवक की जमकर पिटाई, गंभीर घायल; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के औरैया जनपद में एक शादी समारोह में बिना निमंत्रण पहुंचे युवक के खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों द्वारा बिना निमंत्रण पहुंचे युवक की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में एक शादी समारोह में बिना निमंत्रण पहुंचे युवक के खाना खाने को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों द्वारा बिना निमंत्रण पहुंचे युवक की जमकर पिटाई कर दी गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त समाचार के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के कानपुर रोड़ स्तिथ हरलाल धाम गेस्ट हाउस में एक शादी समारोह चल रहा था। इसी दौरान एक युवक बिना निमंत्रण के शादी में पहुंच गया और खाना खाने लगा।
बताया जा रहा है कि जब लोगों को इस बात की जानकारी हुई कि युवक बिना बुलाए आया है, तो वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। पहले तो उससे पूछताछ की गई, लेकिन बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई।
गुस्साए लोगों ने युवक को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों मे अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
“फिलहाल बड़ा सवाल यही है कि क्या बिना निमंत्रण शादी में जाना इतनी बड़ी गलती है कि किसी की जान पर बन आए? पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

Janmat News 
