प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे, लूटे गए आभूषण व अन्य सामग्री बरामद

उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से लूटे गए आभूषण व अन्य सामग्री बरामद की है। मामला जनपद के कोतवाली क्षेत्र का है।

प्रतापगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े तीन शातिर लुटेरे, लूटे गए आभूषण व अन्य सामग्री बरामद
Published By- Diwaker Mishra

प्रतापगढ़ से विकास गुप्ता की रिपोर्ट 

प्रतापगढ़/जनमत न्यूज़। उप्र के प्रतापगढ़ जनपद में तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से लूटे गए आभूषण व अन्य सामग्री बरामद की है। मामला जनपद के कोतवाली क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन शातिर लुटेरों राजेन्द्र वर्मा, सौरभ यादव और चन्दन सरोज ने सर्राफा व्यापारी से तमंचे के दम पर जेवर और नकदी लूट ली।

फिर सबूत मिटाने के लिए चांदी को गलाकर आपस में बांट लिया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और कोतवाली नगर पुलिस ने तीनों नहर किनारे से गिरफ्तार कर लिया।

उनके कब्जे से गली हुई चांदी, बिछिया, नाक की कील, 6200, तमंचा, कारतूस और बिना नंबर की बाइक बरामद हुई। अब तीनों शातिर लुटेरे पुलिस की गिरफ्त में हैं और पुलिस जल्द ही उन्हें अदालत में पेश करेगी।