औरैया: नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
उप्र के औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहायल पुलिस टीम ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
औरैया से अरुण वाजपेयी की रिपोर्ट
औरैया/जनमत न्यूज़। उप्र के औरैया जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सहायल पुलिस टीम ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार थाना सहायल में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 72/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त दिलीप कुमार पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी ग्राम जल्लाबाद, थाना कमलापुर, जनपद सीतापुर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी दिनांक 07 जून 2026 को सुबह करीब 06:31 बजे असू चौराहे से सहार रोड की तरफ पूजा भट्टा के पास थाना सहायल क्षेत्र से की गई।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास फिलहाल थाना सहायल में दर्ज उक्त मुकदमे से संबंधित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार, थाना सहायल; उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह; हेड कांस्टेबल शिवमिलन तथा कांस्टेबल भगत सिंह।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Janmat News 
