अज्ञात हमलावरों ने प्रधान रोशन लाल पर चलाई गोली, हाथ में लगी चोट
गांव के प्रधान रोशन लाल पासी पर अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उनके हाथ में लगने से वे घायल हो गए।
कौशांबी/जनमत न्यूज। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी नरवर गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के प्रधान रोशन लाल पासी पर अज्ञात हमलावरों ने तमंचे से फायरिंग कर दी। गोली उनके हाथ में लगने से वे घायल हो गए।
गोली चलने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी और भतीजा मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रधान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि प्रधान रोशन लाल पासी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और हाल ही में जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। फिलहाल पुलिस ने प्रधान की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Janmat News 
