फतेहपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस
उप्र के फतेहपुर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के बेसडी मोड़ के समीप की है।
फतेहपुर से भीमशंकर की रिपोर्ट
फतेहपुर/जनमत न्यूज़। उप्र के फतेहपुर जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर महिला का शव लटका मिलने की खबर सामने आ रही है। घटना जनपद के असोथर थाना क्षेत्र के बेसडी मोड़ के समीप की है।
प्राप्त समाचार के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के बेसडी मोड़ के समीप जंगल में महिला का शव लटका देख क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की शिनाख्त में जुटी है।

Janmat News 
